LatestNewsNews postझारखण्ड

AISMJWA ने झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की

झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन के जनसंपर्क पदाधिकारी अमित दत्ता ने तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पत्रकारों के हित से जुड़ी 11 प्रमुख मांगें रखी गई हैं।

 

ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून, फेक न्यूज़ पर रोक, स्वास्थ्य बीमा, आवास योजना और पेंशन योजना जैसी मांगों को प्राथमिकता दी गई है। अमित दत्ता ने कहा कि झारखंड में पत्रकार लगातार चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने होंगे ताकि पत्रकार निडर होकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

 

इससे पहले 2022 में भी विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा और सम्मान को लेकर मांग उठी थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस बार सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर कोई ठोस कदम उठाएगी? क्या झारखंड को अपना पत्रकार सुरक्षा कानून मिलेगा या यह सिर्फ ज्ञापन तक ही सीमित रह जाएगा? यह आने वाला समय बताएगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *