आरएसबी ग्लोबल ने महिला दिवस पर समावेशिता, समानता और विविधता की प्रेरणादायक सीख दी
गम्हरिया, 8 मार्च 2025 – आरएसबी ग्लोबल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में “सशक्त संगठित: विविधता, समानता और समावेशिता की शक्ति” थीम के साथ महिलाओं के योगदान को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी अमरजीत शेरगिल, महामंडलेश्वर, किन्नर अखाड़ा रहीं। उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा झेले जाने वाले सामाजिक और व्यावसायिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला और आरएसबी ग्लोबल के समावेशी दृष्टिकोण की सराहना की।
इस अवसर पर कर्मचारियों और उनके परिवारजनों द्वारा रंगारंग और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियाँ दी गईं। आरएसबी ग्लोबल अपने कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। कंपनी का मानना है कि महिलाओं का सशक्तिकरण न केवल नवाचार और उत्पादकता को बढ़ाता है बल्कि कार्यस्थल को और अधिक सामंजस्यपूर्ण बनाता है।