Jamshedpurझारखण्डराजनीति

मीडिया को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखनी होगी, इंडिया गठबंधन की सरकार में पत्रकारों के लिए होगी योजनाओं की शुरुआत – डा.अजय

जमशेदपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने राष्र्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर सभी पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं दी. मौके पर उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है इसलिए मीडिया व प्रेस को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखनी होगी. यह स्वस्थ लोकतंत्र के अत्यंत आवश्यक है. जब प्रेस व मीडिया पर सवाल उठने लगे अथवा एक तरफा काम करने लगे तो इसका प्रभाव कहीं ना कहीं लोकतंत्र के सेहत पर भी पड़ता है. मीडिया सत्ता और समाज के बीच एक मजबूत सेतु है. कुछ एक अपवाद को छोड़ दें तो मीडिया लगातर समाज को जागृत करने अपनी महत्ती भूमिका निभा रहा है.

डा. अजय ने कहा कि मीडिया भी बाजारवाद के प्रभाव से अछूता नहीं रहा बावजूद इसके मीडिया ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाय़ी है. सूचना क्रांति के इस युग में जिसके पास सबसे पहले सही,सटीक और तथ्यपरक सूचनाएं होगी वहीं विजेता होगा. सबसे पहले की इस आपाधापी में कई बार गलत एवं तथ्यहीन समाचार प्रसारित भी हुए. समाज को जिसका नुकसान भी उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ ही समाज के विकास में मीडिया अपनी भूमिक निभा रहा है. इसके लिए मीडिया व प्रेस के साथ ही पत्रकार साथी बधाई के पात्र है. डा. अजय ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार में मीडिया एवे पत्रकार साथियों के कल्याणार्थ योजनाओं की शुरुआत की जाएगी.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *