Republic Day Celebration in GGSPI Adityapurगुरु गोविंद सिंह प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट,आदित्यपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
75वें गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर गुरु गोविंद सिंह प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट(GGSPI) के आदित्यपुर ब्रांच में झंडा तोलन किया गया इसके साथ छात्रों के बीच कंप्यूटर क्विज, डांस प्रतियोगिता एवं स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि 2003 में स्थापना के बाद निरंतर प्रयास और अच्छी कंप्यूटर कोचिंग के बदौलत गुरु गोविंद सिंह प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट (GGSPI) ने जमशेदपुर शहर में एक अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल की है, मौजूदा समय में GGSPI की पांच ब्रांच है जिन में तकरीबन 1000 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

मौके पर मौजूद कोचिंग के निर्देशक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि GGSPI के पांच ब्रांच में कुल 16 फैकेल्टी है, कोचिंग में तमाम तरह की कंप्यूटर कोर्सेज दी जाती है जैसे बेसिक,टैली, SAP, एडवांस्ड एक्सल, पाइथन ऑटोकैड इत्यादि।
GGSPI गरीब समाज के उत्थान के लिए हर महीना दो गरीब बच्चों को मुफ्त में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करती है।

कंप्यूटर क्विज में विजेता आदित्यपुर ब्रांच के बच्चों ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कंप्यूटर साक्षरता में एक मिसाल कायम कर रही है, इस इंस्टीट्यूट के फैकल्टी बहुत स्टूडेंट फ्रेंडली हैं, पढ़ाई के अलावा बच्चों की मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दिया जाता है, समय-समय में स्पोर्ट्स का आयोजन की जाती है, पिकनिक की आयोजन की जाती है और अधिकतर प्रैक्टिकल्स के माध्यम से कंप्यूटर सिखाई जाती है।
पढ़ाई के साथ-साथ टेस्ट ली जाती है और कोर्स पूरा होने पर कैरियर गाइडेंस भी दी जाती है ताकि बच्चा अपने मुताबिक सही फील्ड चुन पाए और एक अच्छी जॉब हासिल कर पाए।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


