होली के सुअवसर पर चोगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

ईचागढ़- प्रखंड क्षेत्र के चोगा गांव में शनिवार को होली पर्व व बसंत ऋतु आगमन के सुअवसर पर नव युवक संघ चोगा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो व ईचागढ़ प्रखंड के उपप्रमुख दीपक कुमार साव ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम में पांता झुमर नृत्य व गीत में दर्शक जमकर झुमे। बंगाल के झाड़ग्राम लोदासुली के झुमर शिल्पी परितोष महतो एवं पार्टी ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झुमके को मजबुर किया। झुमर नृत्य में अगल बगल के दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग एक झलक पाने को आतुर देखें गए।



वहीं पुरूलिया के मातंगिनी हाजरा महिला छऊ नृत्य पार्टी के उस्ताद सुनिता महतो एवं छौ नृत्य सांस्कृतिक सेवा नव युवक संस्था चोगा के उस्ताद कृष्णा चंद्र महतो एवं दल के बीच मानभूम शैली का छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक उमाकांत महतो,भाजपा नेता मनोरंजन महतो,आजसू नेता शरत चन्द्र महतो, तुलसी महतो, ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो, कार्तिक सिंह मुंडा,वार्ड सदस्य गणेश चंद्र महतो, समाजसेवी ठाकुर दास महतो,मेला कमिटी के अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो,सचिव रंजन दास,घनेश्याम महतो,जगदीश महतो,हलधर महतो,परान चंद्र महतो,शैलेन्द्र महतो,बाघम्बर महतो,विशाल महतो,देवाशीष महतो सहित सैकड़ों नव युवक संघ चोगा के सदस्य उपस्थित थे।


