LatestNewsझारखण्ड

“झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा घोटाला: फर्जी प्रश्नपत्र के नाम पर 20 लाख की वसूली, सीआईडी ने खोली पोल”

झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 के दौरान एक बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में फर्जी प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर उम्मीदवारों से 20-20 लाख रुपये की मांग की गई थी। सीआईडी की जांच में पता चला कि इस घोटाले का मास्टरमाइंड संदीप त्रिपाठी था, जिसने असम राइफल्स के जवान रामनिवास राय और उसके भाई निवास राय के जरिए आईआरबी जवान कुंदन कुमार उर्फ मंटू से संपर्क साधा था।

 

कुंदन की पत्नी कंचन के बैंक खातों का इस्तेमाल पैसों के लेनदेन के लिए किया गया था। जांच में 28 अभ्यर्थियों की सूची मिली है, जिनमें से 10 अभ्यर्थी सफल हुए थे। आरोपियों ने अभ्यर्थियों को नेपाल के वीरगंज ले जाकर प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा दिया था। सीआईडी ने बताया कि कुंदन और संदीप ने अभ्यर्थी अरविंद कुमार को मोबाइल पर धमकी देकर पैसे मांगे थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *