“बिहार में शराब तस्करों का पीछा करते समय बोलेरो पलटी, एक होमगार्ड जवान की मौत, 4 घायल”
बिहार के भोजपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ जब उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करों का पीछा कर रही थी। इस दौरान उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर अनुमंडल उत्पाद विभाग को शराब तस्करों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने उनका पीछा शुरू किया। लेकिन रास्ते में उनकी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान होमगार्ड जवान धर्मेंद्र पासवान की मौत हो गई। घायलों में एएसआई मोहम्मद जमील अख्तर, होमगार्ड जवान सुशील कुमार यादव और चालक विकास कुमार शामिल हैं।
होमगार्ड डीएसपी सुभाष सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और मृतक जवान के परिवार को 15 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


