Jamshedpurझारखण्ड

Jamshedpur 75th Republic Day Celebrationगोपाल मैदान में मंत्री बन्ना गुप्ता ने की झण्डातोलन

जमशेदपुर- 75 वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया, इस मौके पर जिला के उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री, SSP किशोर कौशल के साथ जिला के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मौके पर मौजूद तमाम पदाधकारियों ने परेड का निरीक्षण किया, मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी संबोधन में देश के वीर जवानों को, सभी आला अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन सहित देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, झारखंड राज्य हेमंत सरकार के नेतृत्व में सुचारू रूप से चल रही है, हेमंत सोरेन सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर गिरब से गरीब तपके के लोगों तक राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएँ पहुँचे, ताकि राज्य का एक भी गरीब परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित ना रह जाए। इसके साथ मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *