LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

rajnagar-lodha-shiv- mandir-pran-pratishtha- लोधा ग्रामीणों का सपना हुआ साकार, 108 कलश स्थापना के साथ शिव मंदिर का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

Saraikella/Rajnagar:-108 कलश स्थापना के साथ राजनगर प्रखंड क्षेत्र के लोधा में सोमवार को नवनिर्मित शिवमंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की गई। इसी के साथ वर्षों पुरानी ग्रामीणों की इच्छा पूरी हुई। मंदिर का निर्माण भव्य एवं आकर्षक रूप में किया गया है।

सर्वप्रथम सुबह प्राणप्रतिष्ठा के लिए सोसो स्थित तालाब से 108 महिलाओं ने पवित्र जल भर कर गाजे-बजे के साथ पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुँची और कलश स्थापन की, जिसके बाद यज्ञ-हवन कर मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की गई।

मौक़े पर लोधा शिव पूजा कमेटी के सदस्य राकेश सतपति ने सर्वप्रथम ग्रामीणों को इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद दिये, आगे उन्होंने कहा कि ग्राम में शिव मंदिर नहीं होने की वजह से हमेशा श्रद्धालुओं की इसकी कमी खलती थी आज ये कमी पूरा हुआ। शिव लिंग उड़ीसा के किचिंग से लाई गई है। आज इसकी हवन पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है और कल यानी मंगलवार को महा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित है।

इस दौरान प्रमुख सुमन देवी ने कहा कि ग्राम में शिव मंदिर नहीं होने की वजह से हर सोमवार श्रद्धालुओं को काफ़ी तकलीफ़ होती थी। बाबा भोलेनाथ कि कृपा से आज मंदिर निर्माण पूरा हुआ। मंदिर के प्रतिष्ठा होने से ग्राम शिवमय हो गया है, बाबा सभी झारखंड वाशियों को सुख समृद्धि दे।

मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा में लोधा शिव मंदिर कमेटी मेंबर रतनलाल मोहंती, प्रिया रंजन शामल,राकेश मोहंती, ,नवरंजन शामल, दीनबंधु मोहंती, दिनेश मोहंती, दिव्या लोचन मोहंती, आशीष मोहंती, अमित मोहंती, नरसिंह मोहंती, रूपेश महंती, जलेश्वर मोहंती, पंचानन गोप, विवेकानंद गोप, मदन मोदीया, गुड्डू कर, सुर सुंडी, घासीराम दास, राकेश प्रधान, अंजन सिंह देव समेत सभी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *