“झामुमो को मिली नई ऊंचाई, रामदास सोरेन बने केंद्रीय उपाध्यक्ष”
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति द्वारा माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी को झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सरायकेला-खरसवां झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला का एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक आवास पर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।


इस मौके पर जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू ने कहा कि माननीय मंत्री रामदास सोरेन को झामुमो पार्टी द्वारा केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इससे कोल्हान क्षेत्र में झामुमो पार्टी को और मजबूती प्रदान होगी।
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, सुमित टुडू, शिम बेसरा, कालीचरण बेसरा, संजय हांसदा आदि उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में मंत्री रामदास सोरेन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

