JamshedpurNewsझारखण्डराजनीति

Tata Steel Captured Public Road -यह सीआरपीसी 133का उल्लंघन है, मैं चुप नहीं रहूंगी- पत्रकार अन्नी अमृता

जमशेदपुर: कदमा केडी फ्लैट के पास टाटा स्टील यूआईसीएल (पूर्व में जुस्को) द्वारा सार्वजनिक रास्ते और उसके आगे की गली के रास्ते को बंद कर दिया गया है और लोगों के दु:ख की कोई आवाज नहीं बन पा रहा है.

बता दें कि सार्वजनिक रास्ता महज केडी फ्लैट वाले नहीं आस पास के इलाके के लोग भी सालों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं, पहले इस रास्ते को गेट लगाकर बंद कर दिया गया और फिर लोगों को प्रायर नोटिस दिए बगैर रातों- रात दीवार खड़ी कर दी गई। एक आम आदमी ऐसा करता तो जमशेदपुर नोटिफायड एरिया कमेटी तुरंत एक्शन में आ जाती मगर प्रशासन की नाक के नीचे टाटा स्टीलयूआईसी एल (पूर्व में जुस्को) सालों से इस्तेमाल हो रही सार्वजनिक सड़क को बंद कर देती है और सब खामोश हैं.

शनिवार को टाटा स्टील यूआईसीएल के पदाधिकारियों ने केडी फ्लैट वासियों के साथ बैठक की, जिसमें लोगों ने अपनी परेशानियां बताईं। इसमें पत्रकारिता से राजनीति में किस्मत आजमाने उतरी अन्नी अमृता भी शामिल हुई, इसको लेकर अन्नी अमृता ने कहा कि “टाटा स्टील यूआईसीएल के पदाधिकारी वहां अपने इस कृत्य को ये कहकर जस्टीफाई कर रहे थे कि वे सुरक्षा को लेकर कदम उठा रहे. मैंने पदाधिकारियों और लोगों से पूछा कि क्या सार्वजनिक रास्ते को अचानक बंद करने के पहले नोटिस दी गई थी तब कोई जवाब किसी के पास नहीं था. ये भी पूछा कि पूरे शहर में सिर्फ इसी खास इलाके को सुरक्षित करने के नाम पर सड़क बंद करने की ऐसी क्या नौबत आन पड़ी तो कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला. बताया गया कि काॅरपोरेट कम्युनिकेशन से बयान जारी होगा, मैं स्वयं उस जगह पर बड़ी मुश्किल से पूछते- पूछते पहुंची क्योंकि मुख्य रास्ते को बंद करने के साथ ही आगे की गली को भी दीवार के सहारे बंद कर दिया गया है। मैं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू से कानूनी राय ले रही हूं, यह सीआरपीसी 133का उल्लंघन है, मैं चुप नहीं रहूंगी। कानूनी राय के बाद जो भी तय होगा उसी अनुसार कदम उठाउंगी,जरुरत पड़ी तो न्यायालय की शरण में भी जाउंगी”

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *