NewsSportsझारखण्डराजनीति

Ichagarh Cricket and Women Football Tournament खेल को बढ़ावा देने के लिए हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहुंगी- विधायक सविता महतो

ईचागढ़ : 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ईचागढ़ के पिलीद स्टेडियम में दो दिवसीय क्रिकेट एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुआ, इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला डेविल इलेवेन पिलीद तथा इलेवेन स्टार बोरामारी के बीच हुआ, जिसमे इलेवेन स्टार बोरामारी टीम ने फाइनल में विजय हासिल कर पचास हजार इनामी राशि पर कब्जा जमाई. वहीं दूसरी ओर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में महिला फुटबॉल पिलीद की टीम ने महिला फुटबॉल चोगा को हराकर विजेता बनी।

मेले में बेहतरीन टुसु को भी पुरस्क्रीत किया गया, इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड के सांस्कृतिक को बचाने के लिए हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत है, साथ ही कहा क्षेत्र में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है।विधायक ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे आकर खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की जरूरत है। खेल को बढ़ावा देने के लिए जो मदद् की ज़रूरत होगी मैं करूँगी और हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहुंगी।

क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक सविता महतो के पुत्री स्नेहा महतो ने बल्लेबाजी कर उद्घाटन किया तथा महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का विधायक सविता महतो ने किक मारकर किया. हजारों की संख्या में दर्शक ने मैच का जमकर आनंद लिया।

मौके पर समाजसेवी वृंदावन महतो, पंचानन पातर,हरेंद्र नाथ महतो, अधोर महतो,लक्ष्मी सिंह मुंडा,पशुपति बागची, दिनेश महतो, किशोर कुमार महतो, बलराम महतो, गोपेश महतो, रामविलास महतो आदि मौजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *