15 दिवसीय छौ नृत्य पोशाक निर्माण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
ईचागढ़- ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के चोगा स्थित नटराज कला केंद्र चोगा में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन,कला संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के वित्तीय सांस्कृतिक सहायता अनुदान योजना के तहत नटराज कला केंद्र चोगा के द्वारा 15 दिवसीय छऊ नृत्य पोशाक निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।



जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ एकता वर्मा,उप प्रमुख दीपक कुमार साव, समाजसेवी उमाकांत महतो,वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार मांझी, ठाकुर दास महतो ,कमला कांत महतो , नटराज कला केंद्र के सचिव प्रभात कुमार महतो के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ एकता वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही कि छऊ नृत्य से हमे राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय पहचान मिला है। इसकी विकास के लिए हमें क्या क्या करना चाहिए इस पर विचार करना होगा। नटराज कला केंद्र चोगा के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजकुमार भी उपस्थित होकर अपना विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जगदीश चंद्र महतो,दशरथ पुराण एवं जलधार कुमार ने कुल 15 प्रशिक्षणार्थियों को छऊ नृत्य पोशाक के जैसे हाथ का फूल, कमरबंद, धोती बनाना ,छाती तथा पीठ में पहनने का पोशाक आदि बनाने का प्रशिक्षण देंगे।


