LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

केन्दमुण्डी में धूमधाम से मनाई गई मां तारा देवी की पूजा

राजनगर प्रखंड के कुड़मा पंचायत के केन्दमुण्डी में मां तारा देवी की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पूजा स्थल से गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तालाब जाकर पवित्र जल कलश में भरकर पूजा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाएं और पुरुष भक्त निर्जला उपवास कर मां तारा देवी की पूजा-अर्चना में लीन रहे।

 

पूजा स्थल पर पुजारिन सुनीता हेंब्रम ने विधिवत पूजा-अर्चना की और कलश स्थापित कर मां तारा देवी की आराधना की। श्रद्धालुओं ने मां तारा देवी के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

मां तारा देवी की पूजा करने से घरों में शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस पूजा को लेकर बंगाल, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, जमशेदपुर और रांची समेत विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

 

पूजारिन सुनीता हेंब्रम ने बताया कि लगभग 60 वर्षों से यह पूजा हो रही है और प्रत्येक वर्ष 18 जून को विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *