LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Kudmi Community Insulted-कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष ने ईचागढ़ के जिला परिषद सदस्य की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर किया PC, बोले दर्ज करेंगे FIR

Saraikella/Adityapur:- आज कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर ईचागढ़ के जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी के द्वारा कुड़मी जाति पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुड़मीयो में आक्रोश व्याप्त है।
श्री महतो ने जिप सदस्य ज्योति लाल मांझी से समाज के खिलाफ दिए गए बयान वापस लेते हुए माफी मांगने की बात कही है। लालटू महतो ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह से लेकर झारखंड अलग राज्य निर्माण आंदोलन तक कुड़मी जाति के नेताओं के अहम योगदान है एसे में ये बयान उनके विरुद्ध घोर अपमानजनक है। लालटू महतो ने कहा कि ज्योति लाल मांझी जिस क्षेत्र से आते हैं वह कुड़मी बहुल क्षेत्र है।ईचागढ़ क्षेत्र से रघुनाथ महतो ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी.ऐसे में उनका यह बयान समाज में लोगों दो फाड़ करेगा। लालटू महतो ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर जहां शांति और भाईचारे का संदेश पूरे झारखंड में दिया गया वहीं ज्योति लाल मांझी ने मंच से कुड़मी जाति को अपमानित किया है।कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने कहा है कि जिप सदस्य ज्योति लाल मांझी जाति के विरुद्ध दिए गए बयान को वापस लेते हुए कुड़मीयो से माफी मांगे अन्यथा उनके विरुद्ध जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्हें सरायकेला जिले में निवास करने से भी रोका जाएगा। साथ ही जिला परिषद कार्यालय में घुसने नही दिया जाएगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *