अंगीभूत महाविद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई को हटाने के खिलाफ इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति ने की बैठक
अंगीभूत कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई को हटाने के खिलाफ कोल्हान स्तरीय इंटरमीडिएट के छात्रों को लेकर इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति की ओर से ऑनलाइन बैठक के माध्यम से आंदोलन का रणनीति तैयार किया गया । इस ऑनलाइन बैठक में कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों से छात्र-छात्राएं और छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए । बैठक में पूर्वी सिंहभूम के छात्र प्रतिनिधि शुभम कुमार झा ने कहा सरकार के इस कदम के खिलाफ आगामी कल से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू होगी। जिसमें कोल्हान के तमाम शिक्षक बुद्धिजीवी अभिभावक छात्र-छात्राएं और छात्र प्रतिनिधि एकत्रित होकर सरकार के इस फरमान के खिलाफ तीव्र आंदोलन में उतरेंगे । वर्तमान राज्य सरकार केंद्र सरकार के लाए गए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अंधाधुन अनुसरण करते हुए झारखंड के तमाम स्कूलों को बंद करके कुछ-कुछ स्कूल कॉमप्लेक्स बना रही है और उसमें 11वीं और 12वीं के छात्रों को भी लिया जाएगा जहां पहले से ही भारी तादात में आसपास के स्कूल के जूनियर छात्र मौजूद होंगे । फिर झारखंड के अधिकांश स्कूलों में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, आधारभूत संरचना एवं संसाधनों की घोर कमी है । ऐसी स्थिति में इंटरमीडिएट ,जो की करियर की एक अहम पड़ाव है , को स्कूलों में मिलाने से उसकी महत्व धीरे-धीरे कम होगी । इस बैठक में पश्चिम सिंहभूम के छात्र प्रतिनिधि सत्येन महतो ,जतिन दास सरायकेला खरसावां जिला के छात्र नेता युधिष्ठिर प्रमाणिक, प्रभात महतो, विश्वेश्वर महतो, अमन सिंह उपस्थित थे ।


बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी कल राज्यपाल ,मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री के नाम व्यापक ईमेल अभियान चलाया जाएगा । इस ऑनलाइन बैठक में पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां से सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे ।


