Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया गुरुजनों का सम्मान, मां आकर्षिणी दरबार में दीप प्रज्ज्वलित 

 

खरसावां/Sandeep Kumar :- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खरसावां भाजपा पूर्वी भाग कमेटी की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो के नेतृत्व में प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक सह छऊ गुरू एवं ओड़िया भाषा नाटक के निदेशक कामाख्या प्रसाद षाड़गी, शिक्षक नवकुमार मंडल को अंगवस्त्र देकर एवं गीता का पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां आकर्षिणी की दरबार में दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही व्यक्ति को सही मार्ग दिखाने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन और उनके योगदान को याद किया। मौके पर होपना सोरेन, प्रभाकर मंडल,विष्कंठ प्रधान, दुर्योधन प्रमाणिक, हेमंत कुमार मंडल,प्रदीप प्रधान, दीपक मंडल, जगदीश मंडल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this news