JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में “श्री रोजगार 3.0” का भव्य आयोजन

जमशेदपुर, 21 जून 2025 — श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में आज “श्री रोजगार 3.0” कार्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कॉमर्स, मैनेजमेंट तथा अन्य कोर्सेज के प्लेसमेंट प्राप्त छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह, एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख डॉ. शुभदीप भद्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिलने की जानकारी दी गई, जिससे यह वर्ष प्लेसमेंट के लिहाज़ से एक उत्कृष्ट उपलब्धि लेकर आया है। छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों व प्लेसमेंट टीम को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास हमेशा से रहा है कि छात्र शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार हों और आज का यह समारोह इस प्रयास की सफलता का प्रमाण है।” श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने इस वर्ष अबतक 150 से अधिक छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट किया है, जिसमें एमबीए, बीबीए, बीकॉम और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सभी छात्रों का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट शामिल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *