MBNS ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संस्थान के निदेशिका श्रीमती अनुपा सिंह और अध्यक्ष श्री विवेक सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निदेशक महोदया ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि योग एक संपूर्ण जीवन शैली है, जो मानसिक, शारीरिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है।


योग शिक्षक द्वारा विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, शवासन, और प्राणायाम शामिल थे। इसके बाद, एक विशेष व्याख्यान में “योग और मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर चर्चा की गई और बताया गया कि योग तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं से निपटने के लिए एक प्रभावी उपाय है।
संकाय सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


