Healthझारखण्डसरायकेला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक भवन, सरायकेला सभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक: 21 जून, 2025 को सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन सभागार में जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा एवं उपायुक्त -सह-जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

 

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। उन्होंने योग को “एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति का माध्यम” बताते हुए कहा कि यह आधुनिक जीवनशैली में अत्यंत उपयोगी है।

 

पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया एवं योग से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई।

 

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के मध्य गहरे संबंध को दर्शाती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *