राजनगर में यात्री बस और हाईवा में भीषण टक्कर, 20 से अधिक यात्री घायल”
राजनगर थाना क्षेत्र के चाईबासा-राजनगर मार्ग पर केसर गड़िया के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे ओडिशा के बड़बिल से टाटानगर जा रही मां पार्वती यात्री बस और विपरीत दिशा से आ रही एक हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मदद से घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल और राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हाईवा तेज रफ्तार में थी और उसने बस को टक्कर मार दी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

