LatestNewsNews postसरायकेला

समान्य प्रेक्षक 57- खरसावां विधानसभा क्षेत्र ने कुचाई प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का किया निरिक्षण…

उपलब्ध सुविधाओं – संसाधनों का जायजा ले संतोष व्यक्त किया….

 

निरीक्षण क्रम में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्वीप अंतर्गत संचालित नुक्कड़-नाटक कार्यक्रम में उपस्थित हुए समान्य प्रेक्षक, उपस्थित ग्रामीणों से निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए किया प्रेरित

 

झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन- 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्री उपकार सिंह (भा.प्र.से.) के द्वारा आज कुचाई प्रखंड क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का औचक निरिक्षण किया गया। इस क्रम में समान्य प्रेक्षक के द्वारा 57- खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुचाई प्रखंड क्षेत्र के जोमरो, गिलुआ, रेगाहातु, कोमाई रोलाहतु, तथा तरम्बा गांव स्थित विभिन्न मतदान केंद्र एवं क्लस्टर का निरिक्षण कर तैयारियो का जायजा ले संतोष व्यक्त किया गया।

 

समान्य प्रेक्षक 57- खरसावां विधानसभा क्षेत्र ने निरिक्षण क्रम में कुचाई प्रखंड के सुदूर गांव जोमरो तथा कोमाई में स्वीप के तहत लोक कला मंच, खरसावां की टीम द्वारा आयोजित नुक्कड़-नाटक का निरिक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने स्थानीय कलाकारों के द्वारा किए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा कर कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने कलाकारों के साथ मिलकर उपस्थित ग्रामीणों के बीच मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण आयोजित कर सभी को आगामी 13 नवंबर के दिन निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का अपील किया।

 

मौक़े पर निर्वाची पदाधिकारी 57- खरसावां विधानसभा -सह- अपर उपयुक्त श्री जयवर्धन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचाई एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *