LatestNewsNews postराजनीतिसरायकेला

विगत 30 जून भोगनाडीह मे भाजपा की सुनियोजित हमला पर झामुमो ने की निंदा

सरायकेला -खरसवा:– प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए झामुमो सरायकेला-खरसवां जिला जिला सचिव बैधनाथ टुडू ने कहा विगत दिनांक 30 जून 2025 को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से षड़यंत्र रचा गया था। हुल दिवस जैसे पवित्र दिन पर,यह घटना ना सिर्फ झारखण्ड के शहीदों का अपमान है,बल्कि झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों

की आत्मा को ठेस पहुँचाने की बात है,और राज्य में अशांति फैलाने का कोशिश था और इस राज्य की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का प्रयास था।यह घटना एक सोची समझी षड़यंत्र का हिस्सा है।एक रणनीति के तहत पुरे कांड को अंजाम दिया गया था।पुलिस ने कुछ तथ्यों का उद्भेदन किया है, हमें कानून व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है,जल्द मामला का पर्दाफाश होगा और दोषियों पर सख्त करवाई होगी। इस घटनाक्रम से यह दर्शाता है की भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। एक राजनितिक दल का नेता या कार्यकर्त्ता अवैध हथियार के साथ एक राजकीय कार्यक्रम में कभी नहीं जाता है। इससे भाजपा की मानसिकता साफ झलकती है किसी भी प्रकार से राज्य मे अराजकता व अशांति फैले,भाजपा के द्वारा सुनियोजित तरीके से उपद्रब फैलाने,बड़ी घटना को अंजाम देने,झारखंड राज्य मे अशांति फैलाने और साजिश रचने के खिलाफ ऐसे घटना जिसकी निंदा करते है ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *