बोकारो जिले में सरकारी शराब की दुकानें 5 जुलाई से रहेंगी बंद*
बोकारो जिले में सरकारी मसालेदार देशी-विदेशी शराब की सभी 83 दुकानें 5 जुलाई से बंद हो जाएंगी। केएस मल्टी फैसिलिटी कंपनी का एग्रीमेंट 30 जून को समाप्त हो गया है और सरकार ने इसकी अवधि विस्तार नहीं किया है।


जिले में चल रहे सभी सरकारी शराब दुकानों का ऑडिट होने के बाद दुकानें सील कर दी जाएंगी। ऑडिट के लिए दंडाधिकारी की उपस्थिति में उत्पाद विभाग के अधिकारी दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं और सभी सामानों का हैंडओवर ले रहे हैं।
शराब दुकान बंद होने से विभाग को राजस्व वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने में परेशानी होगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों को दंडाधिकारी बनाया गया है और उनकी उपस्थिति में दुकान के सभी सामानों को हैंडओवर लिया जा रहा है।
ऑडिट की प्रक्रिया में वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए सभी सामानों का टेकओवर किया जा रहा है, जिसमें शराब की बोतलें, स्कैनर, प्रिंटर, फ्रिज, रजिस्टर सहित अन्य समान शामिल हैं। जब तक सरकार से कोई आदेश नहीं मिल जाता है, तब तक सभी दुकानें बंद रहेंगी।

