Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर बैठक

 

 

अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

 

कुकड़ू: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय बैठक सह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने की। इस दौरान अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई और उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के बाद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने हाथों में झाड़ू थामी और प्रखंड कार्यालय के आसपास साफ-सफाई की। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ नियमित रूप से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संदेश दिया गया।बीडीओ ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक देशबंधु महतो, प्रखंड वीएस समन्वयक, आवास समन्वयक, पंचायती राज समन्वयक, जेएसएलपीएस समन्वयक, मुखिया मजीत सिंह, चित्तरंजन सिंह, कलावती सिंह समेत विभिन्न पंचायतों की जलसहिया उपस्थित रहीं।

Share this news