Newsझारखण्डसरायकेला

बड़ाबाम्बो गांव में जंताल पुजा का हुआ आयोजन, गांव के सुख समृद्धि और अच्छी फसल के लिए की गई कामना

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के बड़ाबाम्बो गांव में 5 वर्ष बाद पारंपरिक वार्षिक जंताल पूजा का आयोजन किया गया. जिसमें विधि विधान के साथ मां पाउडी स्थल में मुख्य दिउरी संतोष नायक ने विधिवत पूजा अर्चना की. इस अवसर पर गांव के सुख, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की गई.ग्रामीणों ने बताया कि जंताल पूजा का आयोजन हर पांच वर्ष बाद किया जाता है. इस पूजा में आसपास के गांवों से भी किसान शामिल हुए और सभी ने भक्ति भाव से पूजा कर वर्ष भर अच्छी पैदावार फसल की भगवान से प्रार्थना की. ग्रामीणों ने कहा कि इस पूजा से गांव में सुख शांति और खुशहाली बनी रहती है. इस दौरान लगभग 30 बकरी की बलि दी गई. मौके पर विजय नायक, सुशांत नायक, सोहन महतो, कार्तिक महतो, प्रशांत महतो, उधवा नायक, कपिलेश्वर मोदी,अनंतो नायक,श्याम नायक, दीपक नायक, प्रभु नायक, चंद्रकांत नायक, शंकर नायक , उमेश नायक, भुवनेश्वर महतो,रयबु मुदी,गुरुचरण महतो, देवेन नायक आदि मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *