Newsझारखण्डसरायकेला

बकारकुड़ी के ग्राम प्रधान रविंद्रनाथ प्रमाणिक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

 

ईचागढ़: कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत अंतर्गत बकारकुड़ी गांव के ग्राम प्रधान रविंद्रनाथ प्रमाणिक का बुधवार रात हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब वे डाटम गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौटे थे। घर लौटने के कुछ ही देर बाद उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। ग्रामीणों के बीच वे रवि काका के नाम से प्रसिद्ध थे और एक संवेदनशील, मिलनसार एवं जनसेवी ग्राम प्रधान के रूप में उनकी पहचान थी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *