Jamshedpurझारखण्ड

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का बाइक रैली शनिवार को, मतदाता जागरूकता के लिए उठाया बड़ा कदम

मतदाता जागरूकता अभियानः बाइक रैली निकाल कर शत प्रतिशत मतदान करने का दिया जाएगा संदेश, बाइक रैली को लेकर चैम्बर भवन में हुई समीक्षा बैठक

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार 18 मई 2024 को संघ्या 04:00 बजे चैम्बर भवन बिस्टुपुर से बाइक रैली निकाला जाएगा। इस बात की जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया की मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया है, बाइक रैली सिंहभूम चैम्बर, बिस्टुपुर से प्रारंभ होकर बिस्टुपुर गोलचक्कर, स्ट्रैट माइल रॉड, साकची गोलचक्कर, मिलखिराम मार्केट, बाराद्वारी, भालूबासा, एग्रिको गोलचक्कर, गोलमुरी, बर्मामाइंस, जुगसलाई से होते हुए चैम्बर भवन पहुँच समाप्त होगी। उन्होंने कहा की बाइक रैली निकाल कर वोटरों के बीच जागरूकता का संदेश देते हुए सभी व्यापारी उद्यमी से अपने परिवार, मित्रो समेत कर्मचारियों के संग मतदान करने की अपील करने इस रैली का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी व्यापारियों उद्यमियों से कल बाइक रैली में उपस्थित होकर सभी जमशेदपुरवाशियों को जागरूकता का संदेश देते हुए 25 मई को अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करने और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष पीआरडब्लू अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिप्पू ने सभी व्यापारी उधमी से कल उपस्थित होकर बाइक रैली को सफल बनाने का अनुरोध किया एवं आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।बैठक में मुख्यरूप से सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, पुनीत काउंटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, राजीव अग्रवाल सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मखानी, सुरेश शर्मा लिप्पू , विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, सन्नी संघी, कौशिक मोदी, उमेश खिरवाल, अनूप अग्रवाल, दीपक चेतानी, अनंत मोहनका, अजय चेतानी, मनोज गोयल, आनंद चौधरी, अमित सरायवाला, अमिश अग्रवाल, रिशव चेतानी, अश्विनी अग्रवाल उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *