LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Minister Champai Soren Called Rajbhavan-चंपई सोरेन को अपने साथ पांच विधायकों लेकर 5.30 बजे राजभवन आने का निर्देश

Ranchi- झारखंड की सियासी हलचल और राजभवन की ओर से चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण में देरी से महागठबंधन के अंदर पनपती बेचैनी के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर है

दरअसल राजभवन की ओर से चंपई सोरेन को अपने साथ पांच विधायकों को लेकर 5.30 बजे राजभवन आने का निर्देश दिया गया है. राजभवन की ओर से इस लेटर के बाद महागठबंधन के विधायकों को कुछ राहत मिली है, और उन्हे चंपई सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन होने का रास्ता साफ होता नज़र आ रहा है, बता दें कि विधायक दल के नेता निर्वाचित होने और उसके बाद राजभवन में विधायकों का परेड करवाने के बावजूद शपथ ग्रहण करवाने का कोई संकेत या संदेश नहीं मिलने से चंपई सोरेन के साथ ही महागठबंधन के अंदर भी बेचैनी पसरती जा रही थी। चंपई सोरेन के साथ ही विधायकों को इस बात डर सताने लगा था कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद भाजपा पूरी ताकत के साथ ऑपेरशन कमल में लग चुकी है, और बहुत संभव है कि उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश करेगी। इस संशय और आशंकों के बीच पूर्ववर्ती सीएम हेमंत सोरेन की राह चलते हुए चंपई सोरेन ने अपने सभी विधायकों को झारखंड से दूर हैदराबाद ले जाने का मन बना लिया था।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *