LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Jharkhand-Band-CM हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी- मूलवासी संगठन उतरा सड़कों पर, BJP के ख़िलाफ़ जमकर हुई नारेबाज़ी

राजनगर: बीते दिन ED द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हिरासत में लेने के बाद सुबह-सुबह राज्य के कई जगहों में लोग सड़क पर उतरकर झारखंड बंद का अहवान किए, इस दौरान आदिवासी- मूलवासी संगठन के द्वारा BJP सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई।

इस कड़ी में सिद्धू-कान्हू चौक राजनगर और हाता-चाइबासा मुख्य मार्ग मुरूमडीह के समीप आदिवासी- मूलवासी संगठन और संघ के सदस्य द्वारा सड़क पर उतरकर झारखंड बंद किया जा रहा हैं, जिससे राजनगर- चाईबासा मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। आक्रोशित लोग यहां ढोल-नगाड़ा के साथ टायर जलाकर ईडी की कार्रवाई के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज कर रहे हैं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *