Newsझारखण्डसरायकेला

विश्व जनसंख्या दिवस पर बड़ा कदम: सरायकेला में जनसंख्या स्थिरता अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ  

 

 

सरायकेला में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य योग्य दंपतियों को परिवार कल्याण सेवाएं प्रदान करना है, जिसमें एनएसवी ऑपरेशन, महिला बंध्याकरण, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी एवं अंतरा इंजेक्शन जैसी सेवाएं शामिल हैं।

 

उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि एक गंभीर चुनौती है, और परिवार नियोजन न केवल व्यक्तिगत, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की नींव है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्ययोजना बनाकर अभियान को प्रभावशाली तरीके से लागू करें।

 

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि भारत अब जनसंख्या के मामले में विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मीडिया और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वास्थ्यकर्मियों एवं चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *