बड़ा सिजुलता पंचायत के उरुघुटू गांव में आंगनबाड़ी बच्चों के बीच स्वेटर वितरित, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी कहार ने किया वितरण
राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा सिजुलता पंचायत के उरुघुटू गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ठंड को देखते हुए बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी कहार के हाथों बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका कल्पना महतो, सहायिका, ग्रामीण निकुंज मंडल, मनोज सरदार, राधारानी गोप और सुजाता गोप समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी कहार ने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों की उपयोगिता पर जोर दिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।


