JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

अनुशासन की कमी देख भड़के जयराम, माइकल जॉन ऑडोटोरियम से जमशेदपुर की जनता को दिया ये संदेश

Jamshedpur:- जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कोल्हान की जनता को एकजुट होकर पार्टी को समर्थन देने की बात कही।

 

जयराम महतो ने टाटा कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत वीरों की भूमि है, यहां की जनता जब ईस्ट इंडिया कंपनी को उखाड़ फेंक सकती है, तो टाटा को भी उखाड़ फेंकने की हिम्मत रखती है। उन्होंने कहा कि लोहानगरी में स्थित तमाम कंपनियां मजदूरों का शोषण करना बंद करें और थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी में स्थानीय को प्राथमिकता दें, वरना फिर एक बार उलगुलान होगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन में युवाओं से संगठन को मजबूत करने के लिए इस नई पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया। 25 जुलाई को बोकारो में जेएलकेएम का महाधिवेशन होगा, जिसमें राज्य स्तरीय संगठन का विस्तार किया जाएगा। जयराम महतो ने कहा कि कोल्हान, खासकर पूर्वी सिंहभूम जिला आज भी शोषण का शिकार है, भूमि अधिग्रहण और विस्थापन का दर्द झेल रहा है और हम अन्याय और अपराध के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि आगामी 2029 के चुनाव में पार्टी कोल्हान प्रमंडल में बेहतर प्रदर्शन करेगी। जयराम महतो ने अनुशासन की कमी पर चिंता जताई और कहा कि हमें अभी सीखने की जरूरत है। इस दौरान कई दल के नेता शामिल हुए और टाइगर जयराम को आशीर्वाद दिया।

 

सम्मेलन में कई दल के नेता शामिल हुए साथ की किन्नर समाज के बहनों ने भी पार्टी का दामन थामा और टाइगर जयराम को आशीर्वाद दिया तथा अपनी माँगो को उनके सामने रखा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *