“पागल कुत्ते का आतंक: जामबनी में तीन लोगों को काटा, स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल”
राजनगर:-पागल कुत्ते का आतंक राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम जामबनी में एक पागल कुत्ते ने सोमवार और मंगलवार को आतंक मचाते हुए तीन ग्रामीणों को एक के बाद एक काट खाया ग्रामीणों के अनुसार उक्त कुत्ता पिछले दो दिनों से इधर-उधर घूमते हुए आक्रामक व्यवहार कर रहा था लेकिन सोमवार और मंगलवार को उसने अचानक तीन अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों पर हमला कर दिया


ग्रामीण गणेश महतो ने बताया कि ग्राम जामबनी में दो शैक्षणिक संस्थान ज्योतिषीय टोला प्राथमिक विद्यालय और जामबनी मध्य विद्यालय स्थित हैं दोनों ही विद्यालयों के चारों ओर चारदीवारी न होने के कारण छोटे और बड़े बच्चे इस तरह के जानवरों के आसान शिकार बन सकते हैं ग्रामीणों और अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है
ग्रामवासियों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती वे बच्चों को स्कूल भेजने में सतर्कता बरतें साथ ही ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पागल कुत्ते को पकड़कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके


