Newsझारखण्ड

कुलबिंदर सिंह ने भगवान सिंह पर लगाया तालिबानी संस्कृति चलाने का आरोप  

 

 

क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कहा कि शहर की गुरु नानक नाम लेवा संगत भगवान सिंह का घमंड चूर कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान सिंह फर्जी तरीके से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बने हैं और शहर में तालिबानी संस्कृति चला रहे हैं।

 

भगवान सिंह ने पूरे शहर के सिखों को गुटबाजी में बांट दिया है और गुरुद्वारे में प्रधानगी की लड़ाई हो रही है। कुलबिंदर सिंह ने कहा कि भगवान सिंह के खिलाफ बोलने वालों को सनातनी की संज्ञा देकर बदनाम किया जाता है और कार्यालय में बुलवाकर हमला करवाया जाता है।

 

संगत सर्वोपरि व्हाट्सएप ग्रुप के कारण अब लोग भगवान सिंह के काले कारनामों और गुटबाजी के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। कुलबिंदर सिंह ने कहा कि सीजीपीसी के प्रधान पद के चुनाव में शहर की संगत भगवान सिंह को भरपूर जवाब देगी। वे सत्य की डगर पर चल रहे हैं और भगवान सिंह के फर्जीवाड़ा की हार होगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *