आकस्मिक मृत्यु पर लाभुक को मिला 2 लाख का सहायता राशि,BOI शाखा में डीजेडएम सुनील कुमार ने लाभुक को चेक सौंपा
खरसावां : बैंक ऑफ इंडिया की आमदा ब्रांच की ओर से जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक शुरू हेंब्रम के नामांकित लाभुक नंदु राम हेंब्रम (पुत्र) को 2 लाख रुपये मिला. शुरू हेंब्रम पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी भोया के रहने वाले थे. उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद बैंक द्वारा जीवन ज्योति बीमा योजना यह सहायता राशि प्रदान की गई. इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के डीजेडएम सुनील कुमार ने लाभुक को चेक सौंपते हुए बैंक की विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बैंक सदैव अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास करता रहेगा. शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार ने भी लाइफ प्लान के अंतर्गत कई बीमा योजनाओं की जानकारी दी. बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे बीमा योजनाओं का लाभ लें ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके.मौके पर बरुण चौधरी, सूरज, सदानंद, सतीश कुमार, विशाल, शिवम कुमार, कंचन कुमारी, कुजूर, रंजीत सिंह, सीमा कुमारी समेत सैकड़ों ग्राहक उपस्थित थे.



