“झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर 3 हाथियों की मौत”
चाकुलिया के पास झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर एक बड़ा हादसा हुआ। झाड़ग्राम जिले में शुक्रवार की सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। यह घटना झाड़ग्राम और गिधनी स्टेशन के बीच बसुला रेलवे स्टेशन के पास हुई, जब ट्रेन खड़गपुर की ओर जा रही थी।


मौके पर पहुंची झाड़ग्राम वन विभाग की टीम ने हाथियों के शव को रेलवे ट्रैक से हटाया और रेल परिचालन को सामान्य किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सात हाथियों का झुंड रेलवे लाइन की ओर घूम रहा था, जिसमें से तीन हाथी ट्रेन से टकरा गए।

