Newsझारखण्ड

चाईबासा में मल्टीप्लेक्स सह मॉल निर्माण को लेकर जिला सिनेमा परामर्श समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

 

 

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम | शनिवार, 19 जुलाई को जिला समाहरणालय के सभागार में मल्टीप्लेक्स सह मॉल के निर्माण को लेकर जिला सिनेमा परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी चंदन कुमार ने की, वहीं उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान बताया गया कि निर्माण का प्रस्तावित स्थल जिला परिषद क्षेत्र की निजी भूमि पर है, जिसकी जांच रिपोर्ट अंचल अधिकारी द्वारा प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट में भूमि को उपयुक्त पाया गया है, और निर्धारित समयसीमा के भीतर इस संबंध में कोई आपत्ति भी दर्ज नहीं की गई है।

 

उपायुक्त ने निर्माण के प्रस्तावित भवन नक्शे की जाँच भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और जिला परिषद की तकनीकी टीम द्वारा करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि तकनीकी जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट जिला कार्यालय को समर्पित की जाए।

 

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सुशांत माझी, सामान्य शाखा प्रभारी देवेंद्र कुमार तथा भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

सार्वजनिक सहायता के लिए:

📞 फोन: 06582-256301

📱 व्हाट्सएप: 9279452375

🚨 आपात सेवाओं के लिए डायल करें: 112

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *