राजनगर में बड़ी कार्रवाई: अपराध की योजना बना रहे तीन युवक गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद
सरायकेला-खरसावां ज़िले के राजनगर थाना क्षेत्र के ईचा गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो इलाके में किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे।


गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल, 9 एमएम की एक जिंदा गोली, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार युवकों की पहचान वीरेंद्र सिंह कुंतीया, पिंटू कुमार रक्षित और आकाश हेंब्रम के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूनायत ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि इन तीनों के खिलाफ सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस की कार्रवाई को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और भविष्य में भी ऐसे तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

