LatestNewsझारखण्ड

झारखंड के 94 लाख मजदूरों को राहत – मजदूरी दरों में हुई बढ़ोतरी

झारखंड सरकार ने असंगठित क्षेत्र के करीब 94 लाख श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब राज्य में न्यूनतम मजदूरी दरों में करीब 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी है।

 

यह बढ़ोतरी अकुशल से लेकर अतिकुशल श्रमिकों तक के लिए की गई है। खासकर अतिकुशल कामगारों की मजदूरी में सबसे अधिक ₹52 प्रतिदिन का इजाफा किया गया है।

 

यह संशोधन राज्य में महंगाई के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। मजदूरी दरों की गणना जुलाई से दिसंबर 2024 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई है।

 

सरकार ने राज्य के 90 नियोजित क्षेत्रों को तीन वर्गों में बांटा है:

 

श्रेणी-A: इसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, हजारीबाग जैसे नगर निगम शामिल हैं। यहां होटल, रेस्टोरेंट, क्लिनिक, प्राइवेट स्कूल, निर्माण कार्य, सिक्योरिटी एजेंसी और टेक्निकल सेवाओं में काम करने वाले श्रमिक शामिल हैं।

 

श्रेणी-B: इसमें अन्य शहरी निकाय क्षेत्र आते हैं जो श्रेणी-A में नहीं हैं।

 

श्रेणी-C: इसमें ग्रामीण इलाके और नगरीय निकाय से बाहर के क्षेत्र शामिल हैं।

 

 

श्रम विभाग का कहना है कि इस फैसले से राज्य के श्रमिकों को महंगाई से राहत मिलेगी और लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *