Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल में साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों के लिए आधार पंजीकरण शिविर, सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल”  

 

 

 

 

 

चांडिल (सरायकेला-खरसावां):

चिलगु पंचायत सचिवालय में बुधवार को साथी अभियान के तहत निराश्रित और वंचित बच्चों के लिए आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झालसा (Jharkhand State Legal Services Authority) के निर्देशानुसार और डालसा सरायकेला (District Legal Services Authority) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

 

शिविर का उद्देश्य समाज के उन बच्चों को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं से जोड़ना है जो बेसहारा, अनाथ या अभिभावकों से वंचित हैं।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि साथी अभियान न केवल सरायकेला बल्कि झारखंड के अन्य जिलों में भी सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है। यह अभियान बच्चों को सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं से जोड़ने में मदद करेगा, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

 

इस अवसर पर पीएलवी नेहा कुमारी, गंगा सागर पाल, स्थानीय आंगनबाड़ी सेविकाएं और कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *