Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में झामुमो की सक्रियता तेज़ — गणेश महाली के नेतृत्व में अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, आपदा पीड़ितों के लिए राहत की मांग”

राजनगर:

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) से मुलाकात की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली, साथ ही मैया सम्मान योजना के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की।

 

गणेश महाली ने अधिकारियों से आग्रह किया कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए। फिलहाल प्रखंड कार्यालय को अब तक 62 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

 

इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिशु हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेंब्रम, भगतु मार्डी, सुभल महतो, रिंकू राउत, सानो टुडू, दिलीप महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय जनता की समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा और त्वरित समाधान कीpp0⁰ मांग की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *