Newsझारखण्डसरायकेला

शिक्षकों की मांगों को लेकर JHAROTEF की जन समर्थन रैली, विधायक को सौंपा गया मांग पत्र  

 

 

सरायकेला-खरसावां।

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एम्प्लॉयी फेडरेशन (JHAROTEF) की प्रांतीय कमिटी के निर्देशानुसार तीसरे चरण के आंदोलन के तहत रविवार को एक जन समर्थन रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक श्रीमती सविता महतो के कदमा उलियान स्थित आवासीय कार्यालय में शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

 

इस अवसर पर झारोटेफ सरायकेला-खरसावां जिला कमिटी के सचिव जवाहर लाल महतो और जिला कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। मांगों में अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को MACP का लाभ देना, राज्य के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष किए जाने तथा केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को शिशु शिक्षा भत्ता देने की मांग प्रमुख रही।

 

प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव ने विधायक को विस्तृत जानकारी देते हुए आग्रह किया कि इन मांगों को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव झारखंड सरकार तक पहुंचाया जाए। इस पर विधायक सविता महतो ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा कर्मचारियों और आमजन के हितों में कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि वे इन मांगों को सरकार के समक्ष अवश्य रखेंगी।

 

कार्यक्रम में प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मंजूषा महतो, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्वती हेस्सा, जिला उपाध्यक्ष कल्याण राय, बलराम टुडू, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, संयुक्त सचिव मनमोहन कुमार, कुकरू प्रखंड अध्यक्ष गणेश पांडे, प्रखंड सचिव संजीव बनर्जी, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार महतो, बलराम सरदार, ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष सुमन हालदार, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, राज्य प्रतिनिधि देवेंद्र नाथ माझी, कामदेव महतो, लंबोदर महतो, नरेंद्र नाथ महतो, शशिकांत कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, बाबूराम माहली, संदीप कुमार, परमेश्वर सरदार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *