स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर वृद्धि से बस्तियाँ प्रभावित, राहत कार्य जारी — TSF और विधायक पूर्णिमा साहू का सराहनीय सहयोग
स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण तटीय इलाकों में बसे कई बस्तियाँ बाढ़ की चपेट में आ गईं। जलभराव की स्थिति इतनी भयावह रही कि लोगों को ऊँचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा रात्रि में ही राहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया।


बाढ़ प्रभावितों के बीच लगातार खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता पूरे समर्पण से सेवा में जुटे हुए हैं और हर परिस्थिति पर सतर्क निगाह बनाए हुए हैं।
आज सुबह टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) के सहयोग से बागुनहातु स्थित बिहारी बस्ती एवं भुइयांडीह के कल्याणनगर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल के लिए TSF के हेड श्री केशव कुमार रंजन का हृदय से आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर जमशेदपुर की लोकप्रिय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू भी राहत वितरण स्थल पर पहुँचीं और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी और राज्य सरकार तक उनकी आवाज पहुँचाई जाएगी।
विधायक पूर्णिमा साहू ने राहत वितरण में लगे कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा, “मानवीय संवेदनाएँ ही हमारे समाज की असली ताक़त हैं। हम सब मिलकर इस संकट से बाहर निकलेंगे।”

