राजनगर के लोधा पहाड़ में आज शाम लगी आग, 5 घंटे की मशक्कत के बाद काबू

राजनगर प्रखंड के कुजू पंचायत अंतर्गत लोधा पहाड़ में आज शाम अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।


घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा विभागीय अधिकारी शुभम पांडा को दी गई, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
शुभम पांडा के प्रयासों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रात करीब 11 बजे तक स्थिति पर निगरानी जारी है और विभागीय अधिकारी शुभम पांडा मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि आवश्यकता पड़ने पर वे पूरी रात मौके पर ही डटे रहेंगे ताकि किसी भी तरह की पुनः आगजनी या स्थिति बिगड़ने से रोका जा सके।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।


