जेपीएससी में सफलता पाने वाली बंदना कुमारी मंडल को समाजिक संगठनों ने किया सम्मानित
धनबाद:जेपीएससी 2023 में सफलता हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाली बंदना कुमारी मंडल को झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति एवं झारखंड सूंड़ी समाज कल्याण समिति की ओर से सम्मानित किया गया।


रविवार, 27 जुलाई 2025 को आयोजित सम्मान समारोह में बंदना को सोल व मोमेंटो भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। बंदना, प्रभाष मंडल की सुपुत्री हैं और उन्होंने इस परीक्षा में सफलता पाकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सूंड़ी समाज को गौरवान्वित किया है।
समिति की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया कि भविष्य में यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो संगठन हरसंभव मदद करने को तत्पर रहेगा।
सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, धरनीधर मंडल, झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समिति की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल, बुनू गोराई, भादुरानी मंडल, नूना मंडल, सुनीता देवी, बीना प्रजापति, अशोक मंडल, दीपक मंडल, उज्ज्वल मंडल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
सभी ने बंदना की सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देगी।

