ईद पर चाकूबाजी: कपाली ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चांडिल / कपाली:


ईद के दिन हुई चाकूबाजी की घटना में कपाली ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कादीर अंसारी उर्फ शमशाद उर्फ सोनू (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया था, जिसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
बताया गया कि कादीर के खिलाफ चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 43/2026 दर्ज है। उस पर धारा 126(2), 115(2), 118(1), 118(2), 109, 351(2) एवं 3(5) BNS 2023 के तहत संगीन आरोप लगाए गए हैं।
कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि ईद जैसे शांतिपूर्ण पर्व के दिन अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, “मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।”
पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

