JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ पर प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों ने ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता

जमशेदपुर, 29 जुलाई। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ के अवसर पर इको क्लब के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ विषय पर एक रचनात्मक प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बी.एड. और डी.एल.एड. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने घरों से रद्दी और अनुपयोगी सामग्रियाँ लाकर उन्हें उपयोगी वस्तुओं में बदलने की कला का परिचय दिया। किसी ने प्लास्टिक बोतल से पेन स्टैंड बनाया, तो किसी ने पुराने कपड़ों से बैग तैयार किया। छात्र-छात्राओं की कल्पनाशीलता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखते ही बनती थी।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भाव्या भूषण ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की सृजनशीलता को मंच मिलता है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना मानव अस्तित्व के लिए जरूरी है और यह जागरूकता युवाओं से ही शुरू होनी चाहिए।

 

कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों द्वारा विजेताओं के नामों की घोषणा की गई और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज के शिक्षकों और इको क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *