सरायकेला: नदी में नहाने के क्रम में युवक को आया मिर्गी का दौरा; डूबने से हुई मौत; युवक को कराया गया रेस्क्यू
सरायकेला थाना क्षेत्र पांड्रागांव मे पानी में डूबने की दो अलग- अलग घटना में दो महिला समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत ठेंटरी साई के 32 वर्षीय आशीष कामिला कि खरकाई नदी में डूबने से मौत हो गई।

घटना सुबह 6:30 के आसपास की है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय आशीष कामिला आज सुबह नहाने के लिए खरकाई नदी के जगन्नाथ मंदिर घाट गया हुआ था। इस दौरान वह पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ता था, संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि नहाने के क्रम में उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा और वही उसकी मौत हो गई। क्योंकि जहां मृतक का शव जहां पड़ा था वहां पानी लगभग डेढ़ फीट के आसपास था। घटना की सूचना मिलती ही भाजपा नेता सानंद आचार्य घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी, तथा काफी तत्परता से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को नदी से बाहर किया। पुलिस शव अपने कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई है।
दूसरी घटना सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांड्रा गांव की है जहां आज सुबह 8 बजे के आसपास दो महिलाएं तालाब में नहाने के लिए गई थी, किंतु नहाने के क्रम में गहरे पानी में चली गई और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी लोगों के सहयोग से दोनों महिलाओं को तालाब से बाहर निकल गया परंतु तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


