Newsझारखण्डसरायकेला

भुगलु सोरेन दोबारा युवा जिला अध्यक्ष बने मोर्चा अध्यक्षों का हुआ सम्मान संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

 

 

आदित्यपुर (संवाददाता)।

आदित्यपुर ईमली चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में रविवार को मोर्चा अध्यक्षों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर संकल्प दिलाया गया।

 

इस अवसर पर झामुमो युवा मोर्चा के दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए गए भुगलु सोरेन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना युवा मोर्चा की प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता गणेश महाली ने नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा।

 

सम्मानित किए गए पदाधिकारियों में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बनमली दास, सचिव बबलू प्रधान, सहसचिव बुधराम बेसरा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुशील तांती, उपाध्यक्ष अंजना सिंह, किसान मोर्चा के सचिव सुभाष चंद्र महतो और अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मोहर्रम अली अंसारी शामिल थे।

 

इस समारोह में आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, राजेश लाहा, बीरेन्द्र तिवारी, पूर्व पार्षद बीरेन्द्र गुप्ता, अनिता केराई, सोनामणि लोहार, गुरुचरण मुखी, मोहम्मद शेख हसन, तारा दत्ता, कल्पना महतो, मालती सरदार, बेला दोराई, मुन्नी सोय, बेबी पूर्ति, सुनीता बिरुआ, फागू महतो, डोनॉल्ड मंडल सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *